
अयोध्या पहुंची श्री रामायण यात्रा ट्रेन, दिल्ली से हुई थी रवाना
देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 7 नवंबर को रवाना हुई श्री रामायण यात्रा ट्रेन आज अयोध्या पहुंच गई है। ये ट्रेन भगवान
अयोध्या: देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 7 नवंबर को रवाना हुई श्री रामायण यात्रा ट्रेन आज अयोध्या पहुंच गई है। यह ट्रेन भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों अयोध्या, चित्रकूट, सीतामढ़ी के दर्शन करवाएगी। रामायण सर्किट ट्रेन अपने पहले पड़ाव अयोध्या पर पहुंचने के बाद अब अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी।
रामायण ट्रेन अयोध्या के बाद सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी। जहां माता सीता के जन्म स्थान और जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर के श्रद्धालुओं को दर्शन करवाएगी। इसके बाद ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर काशी पहुंचेगी। जहां से यात्रियों को बसों के जरिए मंदिरों और प्रमुख स्थानों के दर्शन करवाए जाएंगे।
आपको बता दें कि, रामायण सर्किट ट्रेन 17 दिन की यात्रा करेगी। वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि, इस ट्रेन के अलावा अन्य चार ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक की इस यात्रा के दौरान राम के भक्तों को भगवान राम से जुड़े पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों के दर्शन होंगे।
वहीं दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी मदुरै से 16 नवंबर को श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस की शुरुआत करेगा। जिसके जरिए नाशिक, हम्पी, चित्रकूट, इलाहाबाद, काशी, होते हुए फिर मदुरै वापस लौट जाएगी।