Uttar Pradesh

योगी पर सपा का तीखा प्रहार, अखिलेश ने जनता द्वारा योगी को हटाने का किया दावा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं जीतने के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा चालाकी से लोकतंत्र पर अवैध कब्जा करने के षड्यंत्र में लगी है।

लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव सर पर है। इस समय यूपी में चारों तरफ बस विधानसभा चुनाव की बात हो रही है और साथ ही जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे पार्टियों का दूसरी पार्टियों पर दोषारोपण का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। वैसे तो हर पार्टी ही एक दूसरे पर धावा बोलने में किसी भी तरीके से पीछे नहीं है पर इनमें भी इस बार सबसे आगे सपा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार योगी सरकार को हटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार चालाकी से लोकतंत्र पर अवैध कब्जा करने के षड्यंत्र में लगी है। झूठ और छल कपट के साथ वह प्रदेश में विकास की घड़ी की सुई पीछे करना चाहती है। वह यहीं पर नहीं रुके और आगे यह भी कहा कि भाजपा को यह पता चल गया है कि जनता उसे इस बार हटाने जा रही है।

जनता को लोकतंत्र बचाने के लिए पूरी सतर्कता और समझदारी से काम लेना होगा। यही आज का सबसे बड़ा राज धर्म है। उन्होंने भाजपा पर यह आरोप भी लगाया कि भाजपा कंपनी की सरकार बनाने पर तुली है। अब यह देखना होगा कि आखिर आगे चलकर भाजपा सपा पार्टी के इस आरोप का क्या जवाब देती है ?

यह भी पढ़ें: आजम खां के बाद बेटा भी हुआ यूपी पुलिस का शिकार, खंगाली गई पूरी बैरक

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: