
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव इस बैठक में 2022 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों और जिलाध्यक्ष से आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।
लखनऊ: AAP ने राष्ट्रपति से की कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग
विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार अखिलेश यादव हारे हुए प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसमें एक साथ पांच जिलाध्यक्ष को बुलाकर कर समीक्षा की जा रही है, साथ ही वह प्रत्याशियों के अलग-अलग बातचीत कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि समीक्षा बैठक के बाद कई जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। वहीं, इस समीक्षा बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलों के मुद्दे पर चर्चा हो रही है। अखिलेश यादव इस बैठक में वर्ष 2022 की समीक्षा और आगे के प्लान की रणनीति बनाएंगे।
कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस की सब इंस्पेक्टर रानी ने मारी बाजी , जीता ख़िलाब