TrendingUttar Pradesh

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान 25 सितंबर से

प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए 25 सितंबर से गांधी जयंती तक गांव से लेकर शहर तक विशेष अभियान चलाया जाए।

एक सप्ताह चलेगा अभियान

पर्यावरण को बचाने के लिए पुरानी व्यवस्था में चलना होगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करने के संबंध में बैठक की। बैठक में मौजूद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए 25 सितंबर से गांधी जयंती तक गांव से लेकर शहर तक विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान के अंतर्गत होटल रेस्टोरेंट और दुकानों के साथ ही आम जनमानस को भी सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने के प्रति जागरूक किया जाए। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि अभियान के दौरान प्लास्टिक को बरामद करने तथा बेहतर काम करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा इसके अलावा जिन फैक्ट्रियों में बैंड प्लास्टिक का उत्पादन किया जा रहा है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक की बहुत बड़ी भूमिका इसकी रोकथाम के लिए सिर्फ सिंगल यूज प्लास्टिक की नहीं बल्कि हर प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने के लिए और आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए।

इतना ही नहीं उन्हें बैठक में यह भी कहा कि नब्बे के दशक में प्लास्टिक का कहीं भी प्रयोग नहीं होता था उस समय लोग कपड़े जूट के थैले लेकर चलते थे और खाने में मिट्टी और मेटल के बर्तन या पत्थर का प्रयोग करते थे।उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए पुरानी व्यवस्था में चलना होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: