![सपा सांसद बर्क](/wp-content/uploads/2021/08/सपा-सांसद-बर्क-720x470.jpg)
सपा सांसद बर्क ने तालिबान को सही बताया, बोले- कब्जे को आजादी की लड़ाई बताया
सांसद ने अफगानिस्तान में तालिबान की कार्रवाई की तुलना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से कर दी। सांसद बर्क के अनुसार अफगानिस्तान में अमेरिका की हुक्मरानी क्यों? तालिबान वहां की ताकत है।
लखनऊ : अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहले वाले यूपी के संभल से सपा के MP शफीकुर्रहमान बर्क ने इस बार अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे को जायज ठहराया है। सांसद ने अफगानिस्तान में तालिबान की कार्रवाई की तुलना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से कर दी। सांसद बर्क के अनुसार अफगानिस्तान में अमेरिका की हुक्मरानी क्यों? तालिबान वहां की ताकत है।
समाजवादी पार्टी सांसद ने कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान में अमेरिका और रूस के पैर नहीं जमने दिए। तालिबान की अगुवाई में अफगानी अमेरिका से आजादी चाहते हैं। भारत देश में भी अंग्रेजों से आजादी के लिए पूरे देश ने मिलकर लड़ाई लड़ी थी। अफगानिस्तान की आजादी वहां के लोगों का अपना मामला है। तालिबान से हिंदुस्तान को खतरा होने के सवाल पर सांसद बर्क ने कहा कि भारत एक मजबूत देश है।
सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि कोविड-19 कोई बीमारी नहीं है। अगर यह बीमारी होती तो दुनिया में इसका इलाज होता। ये बीमारी केंद्र सरकार की देन है जो मोदी सरकार द्वारा शरीयत के साथ छेड़छाड़ करने की वजह से आई है।
यह भी पढ़ें: जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा मुख्यमंत्री योगी को सौंपा: विकास के लिए जनसंख्या कम करनी ही होगी