
PoliticsTrendingUttar Pradesh
UP News: लोकसभा चुनाव 2024 पर नजर, सपा ने घोषित किए पांच नए जिलाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी ने जय सिंह जयंत को घोषित किया लखनऊ का जिला अध्यक्ष
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके लिए वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन और सपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सभी जीतेगी। इसी बीच उन्होंने एक और कदम उठाया है।
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में पांच जिलाध्यक्ष नामित किए हैं। इनमें लखनऊ से जय सिंह जयंत, मिर्जापुर से देवी प्रसाद चौधरी, बदायूं से आशीष यादव, रायबरेली से इं. रवींद्र और गोरखपुर से बृजेश गौतम के हाथो में जिला अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान सौंपी गई है।