
सोरेन सरकार उठाएगी आदिवासी छात्रों का खर्चा, पढ़ें पूरी ख़बर
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की मनाई गयी शताब्दी वर्ष
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत, 6 आदिवासी छात्रों का किया गया है चयन। अब ये छात्र इंग्लैंड की मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाएंगे और इसका पूरा खर्चा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार वहन करेगी। सोरेन सरकार उठाएगी आदिवासी छात्रों का खर्चा|
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/prem-ranjan-patels-attack-on-jitan-ram-manjhi-say-he-is-a-fool/
झारखंड में सत्ताधारी दल JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा झारखंड से ऑक्सफॉर्ड पहुंचने वाले पहले छात्र थे। उनका शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने पिछली रघुवर सरकार पर भी निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल में उच्च और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले SC-ST छात्र के स्टाइपेंड पर भी रोक लगा दिया था।
इस योजना में सिर्फ झारखंड के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। जो आवेदन कर रहा है उसकी उम्र 40 से ऊपर नहीं होनी चाहिए और ग्रेजुएशन में कम से कम 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।