सोनू सूद ने स्टंट के साथ किया झोल, पूरा वीडियो देखने के बाद सामने आया सच
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने फैंस और लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। करोड़ों फैंस तो पहले से ही उनके दीवाने थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान सोनू ने कई लोगों की मदद की, वो भी सोनू के कायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले सोनू सूद ने एक बार फिर से अपना वीडियो शेयर किया है। इस नए वीडियो वह कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद हैरानगी लाजमी है।
सोनू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनू ने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनू खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सोनू हैंडस्टैंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वास्तल में वो क्या कर रहे हैं, ये आपको पूरा वीडियो देखने के बाद पता चल जाएगा।
सोनू ने यह वीडियो उन्होंने अपने ट्वटर अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ये एक बहुत खतरनाक स्टंट है, कृपया इसे बिना ट्रेनिंग के न करें। सोनू का ये वीडियो ऑडियंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। इस वीडियो को अबतक हजारों लोगों ने देखा है और लोग इस वीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
पूरा वीडियो देखने के बाद आपको पता चलेगा कि वो तो सिर्फ लेटे हुए हैं। बाकी सारा कमाल कैमरे का था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो हैंडस्टैंड कर रहे हैं। यूजर्स ने जब देखा कि सोनू सूद तो कमाल का स्टंट कर दिया है, तो वो भी कहने लगे कि ऐसा स्टंट तो हम भी बड़ी आसानी से कर लेंगे।
This stunt is dangerous.
Kindly don’t attempt without proper training 🙏 pic.twitter.com/IOEKftKkyg— sonu sood (@SonuSood) September 4, 2021
यह भी पढें- तालिबान के जश्न में मारे गए 17 लोग और 41 लोग घायल, जीत की मना रहे थे खुशियां