
विधानसभा चुनाव में जीत में सोशल मीडिया की होगी अहम भूमिका : अमित मालविया
उत्तराखंड : बीजेपी आईटी के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालविया ने कहा कि उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत में सोशल मीडिया की अहम भूमिका होगी।
वहीँ मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने में सोशल मीडिया भी अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विपक्ष के दुष्प्रचार को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
सीएम ने आगे एक इकाई की तरह संगठित तरीके से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और अपनी सभी घोषणाओं को पूरा करेगी।
इस मौके पर मालविया ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी सेल हर चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। पार्टी जमीनी चुनावी जंग के अलावा सोशल मीडिया पर एक और मुकाबला भी लड़ रही है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सोशल मीडिया रणनीति के बारे में टिप्स देते हुए कहा कि पार्टी की हर राज्य के लिए अलग रणनीति है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश और गोवा जैसे राज्यों में अपने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है।
उत्तराखंड को लेकर मालवीय ने कहा कि पार्टी का सोशल मीडिया अच्छा तथ्य आधारित काम कर रहा है जिससे कांग्रेस नेताओं ने भी कहा है कि वे परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जो शानदार जीत हासिल होगी उसमें सोशल मीडिया अहम भूमिका निभाएगा। आज केवल भाजपा के पास यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था है कि उसका संदेश तह तक पहुंचे।
ये भी पढ़े :- किसी के भी बहकावे में ना आए किसान : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य