
….तो शशि थरुर बनेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष ? जल्द आएगा फैसला ….
दिल्ली : कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सबकी नजरें अब जी-23 नेताओं पर टिकी हुई हैं। कांग्रेस में पिछले 3 दशक में 2 बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। माना जा रहा है कि, अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं हुए, तो जी-23 का कोई नेता इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। इस लिस्ट में तीन नाम शशि थरूर, मनीष तिवारी या पृथ्वीराज चव्हाण सबसे ऊपर है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
ये भी पढ़े :- Gujarat Godhra incident : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुजरात दंगे से जुड़ी सभी कार्यवाही होगी बंद…
हालांकि, थरूर ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है कि, वह इस मुकाबले में शामिल होंगे या नहीं। उन्होंने मलयालम के दैनिक अखबार मातृभूमि में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने ‘‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष’’ चुनाव कराने का आह्वान किया है। इस लेख में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति यानि सीडब्ल्यूसी की दर्जन भर सीटों के लिए भी पार्टी को चुनाव की घोषणा करनी चाहिए।