TrendingUttar Pradesh

सीतापुर: कोहरे का कहर, मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, 24 से अधिक यात्री घायल

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए छत्तीसगढ़ जा रहे थे। हादसे के बाद मची चुका के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर

सीतापुर: उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे जनपद सीतापुर में मजदूरों से भरी बस खाई में पलट गई। खाई में बस इतने से करीब 40 से 50 लोग घायल हो गए। बस में महिला पुरुष सहित बच्चों को मिलाकर करीब 70 लोग सवार थे, जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 2 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए छत्तीसगढ़ जा रहे थे। हादसे के बाद मची चुका के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

दरअसल,  थाना क्षेत्र के आस-पास के गांव में रहने वाले तमाम परिवार छत्तीसगढ़ मजदूरी करने के लिए जाते हैं। तभी देर से सभी मजदूर एक बस में सवार होकर छत्तीसगढ़ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब बस सिरसा तंबौर मार्ग पर स्टोरी के पास ही तभी कोहरे के चलते मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई इस हादसे में करीब 2 दर्जन से अधिक महिला पुरुष सहित बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष ने की 9 मंचों के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

घटना की जानकारी मिलते ही बस में सवार मजदूर है उसके परिवार वालों सहित गांव के तमाम लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है इस हादसे में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है शेष सभी घायल मजदूरों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर ही जारी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: