![](/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220424_114556-502x470.jpg)
सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने साझा की ग्लैमरस तस्वीरें, फैन्स ने कहा – क्या खूब दिखती हो…
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस तो उनके अंदाज की तारीफ करते थक ही नहीं रहे हैं। वहीं उनकी बेटी भी बॉलीवुड इंड्स्ट्री में धूम मचा रही हैं। जब से पलक का गाना बिजली-बिजली रिलीज हुआ है तब से फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। वहीं अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
व्हाइट जंप सूट में नजर आ रहीं पलक तिवारी का अंदाज और नशीली आंखें देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है। खुले बालों में पलक का ये ग्लैमरस अवतार देख फैंस ने कमेंट्स में तरीफों के पुल बांध दिए हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है सुपर कूल तो दूसरे फैन ने कहा क्या खूब दिखती हो बड़ी सुंदर लगती हो।
आपको बता दें की बिजली-बिजली से बिजली कड़काने वाली पलक अब अपने नए गाने को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल वे रंगीला फिल्म के गाने मंगता है क्या का रीमेक लेकर आई हैं। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।