
भुट्टो खान की गोली मारकर कर दी हत्या, जाने क्या है मामला
आधा दर्जन गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत
राष्ट्रवादी समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीवान के चर्चित नेता जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो खान की गोली मारकर कर दी गयी हत्या। इसके बाद से सीवान में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। भुट्टो खान की गोली मारकर कर दी हत्या|
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/people-died-in-a-terrible-accident/
बताया जा रहा है कि जिले के बसंतपुर थाना इलाके के शेखपुरा गांव के रहने वाले भुट्टो खान, राष्ट्रवादी समाजवादी जनता दल (रासजद) नाम से एक राजनीतिक दल चलाते थे। इसके वे खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। गुरुवार की शाम को वह बसंतपुर थाना इलाके के शेरपुर बाजार गए थे, जहां हथियारों से लैस अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। आधा दर्जन से ज्यादा गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले।
थोड़ी देर के बाद जब स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तो भुट्टो खान खून से लथपथ ज़मीन पर गिरे हुए थे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।