
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुँचे शिवपाल सिंह, बोले- नेताजी से सीखा शिष्टाचार
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबू जी परिवार से उनका पुराना सम्बन्ध है। अखिलेश के शोक व्यक्त न करने सम्बन्धी सवाल पर कहा कि मैंने नेताजी और बाबूजी से शिष्टाचार सीखा है।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के घर पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने उनके बेटे राजवीर सिंह से बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबू जी परिवार से उनका पुराना सम्बन्ध है। अखिलेश के शोक व्यक्त न करने सम्बन्धी सवाल पर कहा कि मैंने नेताजी और बाबूजी से शिष्टाचार सीखा है। राजू भैया से बीच में कई बार बाबूजी का हाल जाना। उस दिन भी फोन पर संवेदना जताई। राजनीति में दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। उस दौरान मैं बाहर था, नेताजी बीमार रहते हैं। अब लखनऊ जाकर उनसे बात करूंगा। यदि वे आये तो मैं उनके साथ फिर आऊंगा।
उत्तरप्रदेश व पूरे देश से लोग अलीगढ़ में राज पैलेस स्थित आवास पर आकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार ग्रामीण क्षेत्र के लोग आ आते रहें। बाबूजी से जुड़ी तमाम यादें साझा की। कोई उनके चुनाव प्रचार की बात कर रहा था तो कोई राम मंदिर आंदोलन के समय की चर्चा कर रहा था। अतरौली तो मानों पूरा उमड़ पड़ा है। मंगलवार को गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन भी संवेदनाएं व्यक्त करने अलीगढ़ पहुँचे।
यह भी पढ़ें: यहां नहीं हो सका BSP का ब्राम्हण सम्मेलन, पार्टी के जिम्मेदार नेता हटे पीछे