
शिल्पा शेट्टी ‘सुपर डांसर 4’ के सेट से हुईं गायब, हुआ करोड़ों का नुकसान
पिछले वीकेंड पर उनकी जगह शो में करिश्मा कपूर दिखाई दीं थी। वहीं इस वीकेंड में रितेश देशमुख और जेनेलिया को उनकी कुर्सी पर देखा गया था।
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को झटके लग रहे हैं। अब शिल्पा को एक और झटका लगा है। टीवी के पॉपुलर डांस रियल्टी शो ‘सुपर डांसर 4’ में शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आ रही हैं। शिल्पा इस शो को गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ शो का जज करती थीं। बता दें कि शिल्पा को शो की जज के लिए बाकी दोनों जजों से ज्यादा पैसे मिलते थे।
लेकिन राज की गिरफ्तारी के बाद से वह शो से गायब हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। शिल्पा की जगह मेकर्स उनकी जगह गेस्ट इनवाइट कर रहे हैं। पिछले वीकेंड पर उनकी जगह शो में करिश्मा कपूर दिखाई दीं थी। वहीं इस वीकेंड में रितेश देशमुख और जेनेलिया को उनकी कुर्सी पर देखा गया था। इन कुछ हफ्तों की गैरमौजूदगी में उनको 2 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
खबरों की मानें तो सुपर डांसर 4 से गायब हुई शिल्पा शेट्टी को अब इसकी वजह से 2 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस शो को जज करने के लिए शिल्पा शेट्टी हर एपिसोड के 18-20 लाख रुपए फीस लेती थीं। इस शो के हर हफ्ते दो एपिसोड प्रसारित होते हैं, लेकिन पिछले चार एपिसोड से वो सेट पर नहीं जा रही है।
यह भी पढ़ें- मुंबई पुलिस ने BYJU’S के फाउंडर के खिलाफ दर्ज की एफआईआर