आज लखनऊ आएंगे शशि थरूर, कल होगा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान
थरूर के पुस्तक विमोचन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC)के 1247 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
लखनऊ: 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेसी अध्यक्ष(CONGRESS PRESIDENT) पद के चुनाव के लिए आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर( SHAHSHI THAROOR) लखनऊ में पीसीसी सदस्यों से वोट मांगने आएंगे। इस दौरान शशि थरूर अपनी एक पुस्तक के हिंदी अनुवाद का विमोचन भी करेंगे। पुस्तक विमोचन के दौरान शशि थरूर पत्रकार वार्ता में यह भी बताएंगे कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए क्यों चुना जाना जरूरी है। थरूर के पुस्तक विमोचन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC)के 1247 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए कल होने वाले मतदान के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मतदान के लिए रामेश्वर डूडी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। डूडी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं वहीं प्रत्येक 200 मतदाताओं पर एक भूत बनाया गया है संगठन सचिव अनिल यादव ने भी सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह मतदान में अवश्य हिस्सा लें।
मुख्यमंत्री का एटा दौरा आज, 419.74 करोड़ की 255 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मलिकार्जुन खरगे ने भी लखनऊ आ कर वोट मांगे थे। वही मतदान से 1 दिन पूर्व शशि थरूर लखनऊ आकर मतदाताओं से अपनी बात रखेंगे और अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। गौरतलब है कि शशि थरूर अपनी आधुनिक सोच और आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाते हैं।