Entertainment

शमिता शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान के साथ साझा की तस्वीरें , फैंस बोले- कूल मौसी…

शमिता शेट्टी ने भले ही कम फिल्में क्यों ना की हों, लेकिन आज भी वे अपने फैंस के दिलों में बसती हैं। जी हां, बिग बॉस सीजन 15 से चारों तरफ छाई रहने वाली एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों अपने लव एंगल को लेकर खास सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी फैंस को क्रेजी कर देते हैं। वहीं हाल ही में शमिता ने अपने भांजे यानी की शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

 

 

शमिता शेट्टी ने दो तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टा एकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहले तो वे वियान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं तो दूसरी तस्वीर में वे वियान को गालों पर किस कर रही हैं। तस्वीर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौसी अपने दोनों ही भांजे और भांजी को कितना प्यार करती हैं। इससे पहली भी शमिता बच्चों की फोटो और वीडियो कई बार शेयर कर चुकी हैं।

 

 

इस तस्वीर को देख एक फैन ने लिखा- क्या बात  है कूल मौसी, तो दूसरे ने लिखा आप अब शादी कब करेंगी। बता दें राकेश के साथ रिलेशनशिप को लेकर फैंस उनसे लगातार सवाल कर रहे हैं की वे अब शादी कब करेंगी।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: