Sports

अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शैली सिंह ने जीता रजत पदक

बेहद प्रतिभाशाली लॉन्ग जम्पर शैली सिंह रविवार को यहां अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से महज एक सेंटीमीटर दूर रह गई। 17 वर्षीय भारतीय का 6.59 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास स्वर्ण पदक के लिए पर्याप्त नहीं हो सका।

वो स्वीडन के मौजूदा यूरोपीय जूनियर चैंपियन माजा अस्काग से केवल 1 cm दूरी के कारण पिछड़ गए। अस्काग ने अंतिम दिन शीर्ष स्थान के लिए 6.60 मीटर की छलांग लगाई।

 

महान लॉन्ग जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज की स्टूडेंट, शैली तीसरे राउंड के अंत में आगे चल रही थी। लेकिन 18 वर्षीय स्वेड ने चौथे राउंड में उन्हें केवल 1 सेमी से पीछे छोड़ दिया। ये 1 cm अंत में निर्णायक साबित हुआ।

 

 

“मैं 6.59 मीटर से आगे कूद सकती थी और स्वर्ण जीत सकती थी। मेरी मां ने मुझे स्वर्ण जीतने और स्टेडियम में गाए जाने वाले राष्ट्रगान के बारे में बताया था (लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई)”,  दौड़ के बाद भावुक शैली ने कहा।

 

 

“मैं सिर्फ 17 साल की हूं, मुझे अगली U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप (कैली, कोलंबिया में) में गोल्ड चाहिए। अगले साल एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल भी हैं और मैं उन स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं। भारत ने अपने अभियान को 2 रजत और 1 कांस्य के सर्वश्रेष्ठ पदक टैली के साथ समाप्त किया।

 

हालांकि देश ने पहले के दो संस्करणों में ओलंपिक चैंपियन भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा (2016) और  हिमा दास (2018) द्वारा एक-एक स्वर्ण जीता था।

ये भी पढ़े :- भारत पहुंचे अफगानिस्तान के सांसद की आंखों से छलके आंसू, सुनाई अपनी आपबीती !

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: