![](/wp-content/uploads/2022/04/Screenshot_20210902-130755_Instagram-min-708x470.jpg)
“कभी ईद कभी दीवाली” में आयुष शर्मा के साथ नजर आएगी शहनाज गिल , जानिए कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग ?
शहनाज गिल पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज करती हैं। शहनाज ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के बाद लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में इंटरनेट पर कई अफवाहें चल रही हैं कि शहनाज को सलमान खान की आगामी फिल्म “कभी ईद कभी दीवाली” के लिए फाइनल किया गया है। अफवाहों ने दावा किया कि अभिनेत्री कथित तौर पर आयुष शर्मा के साथ दिखाई देगी।
अफवाहों के अनुसार जैसे ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उनसे संपर्क किया, शहनाज ने तुरंत हां कर दी। अब फिल्म के लिए शहनाज कितनी प्राइस मनी ले रही हैं, इसका खुलासा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने शहनाज को अपनी पसंद की कोई भी रकम चार्ज करने की आजादी दी है। सलमान खान ने सना को अपने शेड्यूल के अनुसार डेट्स चुनने के लिए भी कहा है क्योंकि वह बहुत सारे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अभिनेत्री अभी एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग भी कर रही है।
बता दें कि फिल्म “कभी ईद कभी दीवाली” में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म में आयुष शर्मा और जहीर इकबाल भी होंगे। जो कथित तौर पर सुपरस्टार के भाइयों की भूमिका निभाएंगे।