TrendingUttar Pradesh

भीषण गर्मी का अलर्ट: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में चलेंगी गर्म हवाएं, अगले 3 दिनों तक राहत नहीं

उत्तर प्रदेश में तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म झांसी रहा जहां का तापमान 45.5 डिग्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। इसी के चलते अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी और लू अपने चरम पर पहुंचते ही दिखाई दे रही। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म झांसी रहा जहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डॉक्टर्स का कहना है कि तेजी से बदलते मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी ना होने दें।

मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले 3 दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है इस दौरान साथ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गर्म हवाएं भी चलेंगी हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मौसम सूखा रहेगा।

बच्चों को लू से बचाने के लिए पैरेंट्स छाता लेकर घरों से निकल रहे हैं। (फाइल फोटो)

इतना ही नहीं मौसम विभाग में लखनऊ का तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज का तापमान 44 डिग्री के पास जा सकता है जिसके चलते ही द्वेष का असर भी देखने को मिल सकता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: