कारोबार

दूसरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 880 अंकों की तेजी से गिरा

शेयर बाजार कभी गिरता है तो कभी उठता है। ऐसे में एक बार फिर आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें, शुरूआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक टूट कर निचे आ चुका है। जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स में गिरावट-

जानकारी के मुताबिक, सेंसेक्स 880 अंकों की गिरावट के साथ 56800 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 250 अंकों की गिरावट के साथ 16950 पर है। इससे पहले सेंसेक्स आज 56,438 पर खुला था। सेंसेक्स के पहले घंटे में 56,883 का ऊपरी स्तर और 56,394 का निचला स्तर बनाते हुए नजर आ रहा है। वहीं, सेंसेक्स के सभी 30 शेयर्स नीचे कारोबार कर रहे हैं। सारे सेंसेक्स की गिरावट एक पर्सेंट से ज्यादा ही है।

इन प्रमुख स्टॉक में हुई गिरावट-

जिनकी गिरावट दर्ज की गई है वो प्रमुख स्टॉक में डॉ. रेड्डी का शेयर्स 3%, जबकि लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, HDFC, इंडसइंड बैंक, TCS, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। वहीं निफ्टी 16,847 पर खुला था और यही इसका निचला स्तर था। बता दें, निफ्टी पर सबसे ज्यादा आईटी इंडेक्स 2 फीसदी कमजोर हुआ है, जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 से 1.5 फीसदी गिरावट है। वहीं मेटल इंडेक्स में करीब 2 फीसदी गिरावट हुई है। जबकि आटो, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: