
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, होशियारपुर में सुरक्षा घेरे को तोड़ शख्स ने लगाया गले
हरियाणा : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों पंजाब पहुंची है। आज यह यात्रा मंगलवार को होशियारपुर के दसूहा से गुजर रही थी। इस दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है , होशियारपुर के दसूहा में एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के करीब पहुंच गया और राहुल गांधी के गले लग गया।
शख्स के करीब आते ही राहुल गांधी के करीब आते सुरक्षाकर्मी और नेता एक्टिव हो गए और उन्हें बचाया गया। इसके साथ सबसे मुख्य सवाल तो यही है कि इतनी कड़ी सुरक्षा में एक व्यक्ति राहुल गांधी के इतनी नजदीक कैसे पहुंच सकता है। जिस समय ये शख्स राहुल गांधी के नजदीक पहुंचा उस समय पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग भी वहीं थे और उन्होंने सुरक्षकर्मियों के साथ मिलकर उसे वहां से हटाया।
ये भी पढ़े :- UNSC की बड़ी कार्यवाही, अब्दुल रहमान मक्की को घोषित किया गया वैश्विक आतंकवादी
सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने लिखा पत्र
बता दें कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस दो बार गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख चुकी है। हालांकि, राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कहना है कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर खुद ही दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।
‘यह अस्वीकार्य है’
कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी में कहा था, “सीआरपीएफ की ओर से प्रतिक्रिया आई है जिसके खिलाफ हम चिंता जता रहे हैं… यह अस्वीकार्य है, क्योंकि इससे यह मुद्दा हल नहीं होगा.” इससे पहले, एक पत्र में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में भी सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया था.