India Rise Special

” सुरक्षाबलों ने आतंकवाद पर पाया काबू “- अमित शाह

जम्मू कश्मीर के मौलाना आजाद स्टेडियम में आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 83वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे हुए हैं। और जवानों को संबोधित किया। अमित शाह जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि, 2014 में नरेंद्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है।

 

 

जवानों और अधिकारियों को किया संबोधित

 

अमित शाह ने इस कार्यक्रम में परेड का निरिक्षण किया।  इसके बाद वहां मौजूद जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि CRPF की वार्षिक परेड देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाएगा। इसके पीछे का उद्देश्य ये है कि देश और सीमाओं की सुरक्षा में लगे हुए जवान देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जनता से आत्मीय संबंध बनायेंगे।

 

चुनाव लोकतंत्र का त्योहार

 

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों से कहा कि चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और निष्पक्ष चुनाव एक लोकतांत्रिक देश की आत्मा है। जब भी भारत में लोकसभा या विधानसभा चुनाव होते हैं सीआरपीएफ देश भर में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: