Uttar Pradesh

ब्राह्मणों के अलाप में सतीश चंद्र ने पढ़े कसीदे, कहा-भाजपा में हो रहे अत्याचार

महोबा : बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सपा तथा बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे थे तो बीजेपी की सरकार में अत्याचार बराबर बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म की घटना महिलाओं के साथ बढ़ रही हैं। ब्राह्मणों को यूपी में सताया जा रहा है। ब्राह्मणों को पहले वोट के लिए घेरा उसके बाद उनकी परेशानियों से मुंह फेर लिया। जिस दिन अयोध्या से सम्मेलन का शुरू हुआ था 62 जिलों के ब्राह्मण उस दिन मिलने आए थे और कहा कि उनका यहां पर शोषण हो रहा है।

विकास के नाम पर बीजेपी की सरकार में कुछ नहीं हुआ। महोबा शहर के कृष्णा मंडपम गेट हाऊस में रविवार को आयोजित विचार संगोष्ठी में प्रबुद्ध वर्ग भाग लेने पहुंचे। तय समय से लगभग डेढ़ घंटे देरी से बसपा राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे। जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार समेत इस दौरान सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रीय महासचिव ने अपने संबोधन के दौरान सपा-बीजेपी को घेरा।

सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का बसपा नारा देती है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार में ब्रह्मणों की हत्या हो रही हैं। यहां की सरकार आरोपियों को भागने का मौका देती है। कई ब्राह्मणों को बिकरू कांड में पकड़कर अपराधी न होते हुए भी उन्हें मार दिया गया। हर दो घंटे में प्रदेश में एक महिला के साथ दुष्कर्म की हो रहा है। काला कानून किसानों के लिए ला दिया। सिलिंडर के नाम पर गरीबों को झुनझुना पकड़ा दिया गया है। अब महंगी रसोई गैस गरीब कहां से भराए। प्रदेश के ब्राह्मण और दलित आगामी विधान सभा चुनाव में मिल कर बसपा सरकार बनाने जा रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: