
‘अंखियों से गोली मारे’ गाने पर सपना चौधरी ने लगाए जमकर ठुमके, फैंस बोले- गजब हैं आप…
हरियाणवी क्लीन सपना चौधरी अपने अनोखे अंदाज के चलते इंटरनेट पर छाई रहती हैं। बिग बॉस के बाद से तो वे इतनी पॉपुलर हो गई हैं की अब उनका गाना पुराना हो या नया सोशल मीडिया पर ट्रेंडिग लिस्ट में रहता है। शादी हो पार्टी बिना सपना के गानों के सब अधूरा है। वहीं हाल ही में सपना ने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। इस वीडियो में वे नीली साड़ी में दिख रही हैं। सपना इस बार हरियाणवी नहीं बल्कि बॉलीवुड के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।
आपने गोविंद का गाना तो सुना होगा। जिसके बजते ही लोग ठुमकने लगते हैं। वहीं हाल ही में सपना भी उसी गाने की दीवानी हुई हैं। दरअसल सपना गोविंदा और रवीना टंडन के गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशन फैंस को दीवाना बना रहे हैं। और फैंस भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-गजब हैं आप तो दूसरे ने कहा गोविंदा भी देखेंगे तो करें तारीफ। सपना के इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जिसपर फैंस लाइक्स और कमेंट्स की बरिश कर रहे हैं। आपको बता दें की हाल ही में सपना का गाना झुमके रिलीज हुआ है और ये रिलीज होते ही फैंस की फेवरेट लिस्ट में जुड़ गया है।