संकल्प से सिद्धि योजना लगाएगी भारतीय अर्थव्यवस्था को पंख
भारत सरकार ने संकल्प से सिद्धि योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। यह योजना विश्व पटल पर भारत के कद को बढ़ाएगी। इसका उद्देश्य देश का चहुंमुखी विकास करना है। सरकार ने भारत को निर्धनता ,भ्रष्टाचार ,आतंकवाद ,साम्प्रदायिकता , जातिवाद और अस्वच्छता से मुक्त करने की परिकल्पना के साथ ही , सुशासन को अपना कर तथा प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सम्पूर्ण देश को एकजुट करती है।
यह एक पंचवर्षीय योजना है जिसके अंतर्गत 2017 -2022 तक एक नए भारत के निर्माण हेतु विभिन्न प्रयास किये जायेंगे। आपको बता दें हाल ही में जनजाति आजीविका पहल संकल्प से सिद्धि- मिशन वैन धन आरम्भ की है। इसके तहत सात नए ट्राइब्स इण्डिया नमक स्टोर्स का उद्घाटन किया गया है।
यह जनजातियों को अपने उत्पादों का विक्रय करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। विस्तृत रूप से यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी हितकारी होगी।
निश्चित रूप से ये सभी प्रयास सराहनीय हैं , ऐसी अनेकों योजनाओं को प्रारम्भ करके भारत में अनेक दुर्बल वर्गों का सशक्तिकरण किया जा सकता है।