PoliticsTrending

सहारनपुर: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद सहारनपुर हमेशा से हस्त कला, औद्योगिक

सहारनपुर: एक दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। विश्वविद्यालय की आधारशिला कार्यक्रम के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफिया का शासन था लेकिन प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद इसे मुक्त करवा दिया गया है। विश्वविद्यालय आधारशिला के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सुरेश खन्ना समेत अन्य कई मंत्री शामिल रहे।

गौरतलब है कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां जातिवाद, वंशवाद और परिवारवाद हावी होगा वहां विकास के लिए जगह नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद सहारनपुर हमेशा से हस्तकला, औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है लेकिन 10 को से उसकी मांग रही है कि उनका अपना विश्वविद्यालय हो इसी के चलते आज उनकी मांग पूरी हुई है।

आपको बता दें कि सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय 92 करोड़ की लागत से 50 एकड़ से अधिक की भूमि पर बनेगा। यह विश्वविद्यालय सहारनपुर में छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे और इसके साथ ही 9 जिलों में 1000 कालेजों के बोझ से दबी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को राहत मिलेगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: