PoliticsTrending

दुःखद ! सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन अंसारी का हुआ निधन

पांच दिन पहले उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सीनियर नेता व विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन (Ahmad Hasan) का आज  डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Lohiya Hospital) में निधन हो गया। आपको बता दें कि यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल और पूर्व मंत्री अहमद हसन की हालत गंभीर बनी हुई थी। उनका इलाज लोहिया संस्थान के क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा था। बीते पांच दिन पहले उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत की जानकारी गी थी।

आपको बता दें कि अहमद हसन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी थे। विधान परिषद में वह नेता प्रतिपक्ष थे। 88 वर्ष की आयु में आज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधान हो गया। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: