India - Worldworld

रूसी विमान रडार से हुआ गायब, 28 लोगों के साथ सवार थे बच्चे

रूस में मंगलवार को एक विमान लापता हो गया। इस लापता रूसी विमान में 28 लोग सवार थे। इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। ये गांव पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से पलाना गांव जा रहा था। स्थानीय आपात सेवा के अधिकारियों के अनुसार, 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर जा रहा एएन-26 विमान लापता हो गया।

बता दें कि ये विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान एएन-26 विमान का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया। पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से पलाना के लिए उड़ान भर रहा था, जब उसका संपर्क टूट गया। जहाज पर सवार 28 लोगों में चालक दल के छह सदस्य शामिल हैं और 22 यात्रियों में एक या दो बच्चे भी हैं।

स्थानीय परिवहन मंत्रालय के अनुसार, यह विमान रडार से भी गायब हो गया। अधिकारियों ने कहा कि लापता विमान के संबंध में जांच शुरू की गई है। खोज अभियान जारी है। बता दें कि पहले भी विमान से संबंधित दुर्घटनाओं के लिए रूस का नाम खबरों में बना रहता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में अपने हवाई यातायात सुरक्षा में रिकॉर्ड सुधार किया है।

हालांकि, विमानों का खराब रखरखाव और सुरक्षा मानकों का निम्न स्तर अभी भी जारी है। हाल ही में रूस के फिलीपींस में सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने सोमवार को मृतकों की संख्या की जानकारी दी थी। वायु सेना ने कहा कि लॉकहीड सी-130 विमान पर 96 सैन्यकर्मी सवार थे।

सुलु प्रांत के जोलो हवाई अड्डे पर रविवार को उतरते समय रनवे के बाहर नारियल के खेत में यह विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कुछ सैनिकों को विमान से कूदते देखा गया। सेना के जवानों, पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों ने 49 सैन्यकर्मियों को बचा लिया। हादसे के समय जमीन पर गिरते समय विमान की चपेट में सात लोग आए, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बंदर चाय की दुकान पर कर रहा काम, रगड़-रगड़कर धूल रहा बर्तन

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: