
कीव पर रूस के सैन्य बलों ने किया बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, बंद हुए हवाई सेवाएं
यूक्रेन और रूस के बीच शुरू हुआ विवाद अब युद्ध में तब्दील हो चुका है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि, यूक्रेन की सेना अपनी हथियार डाल दे। इसके साथ ही यूक्रेन को अलग-अलग शहरों से लगातार धमाके की खबरें भी आ रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का आदेश देते हुए कहा कि रूस का कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर कोई बाहरी खतरा होता है तो उसका फौरन जवाब दिया जाएगा।
यूक्रेन की सीमा पर रूसी जवान तैनात
बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया है। इस समय यूक्रेन की सीमा पर रूस के करीब 2 लाख जवानों को तैनात है।
हम जीतेंगे- यूक्रेन के विदेश मंत्री
रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री का बयान आया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि, रूस ने हमारे ऊपर हमला कर दिया है। हमारे देश अपनी रक्षा करेगा और जीतेगा।
यूक्रेन ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है। यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल लगाने के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी जो आज से शुरू होकर 30 दिन तक लागू रहेगा।