
रूस ने आखिरकार यूक्रेन पर हमला कर ही दिया। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया है। रूस के इस हरकत पर पूरी दुनिया निंदा कर रही है। इतना नहीं नहीं अमेरिका, ब्रिटेश, फ्रांस समेत कई देशो ने रूप को यूक्रेन पर हमला न करने की सलाह दी है। ऐसे में अब भारत की ओर से भी रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि भारत के विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने कहा है कि भारत का इस मामले पर न्यूट्रल स्टैंड है।
दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद
दरअसल, विदेश राज्य मंत्री से पूछा गया कि, यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है, इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय का क्या रिएक्शन है? जिसका जवाब देते हुए राजकुमार रंजन सिंह ने कहा कि, भारत का स्टैंड इस मामले पर न्यूट्रल है। हम इसके दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
बहरहाल बता दें कि भारत ने अबतक रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिय है। जहां एक ओर दुनिया के बड़े देश यूक्रेन के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। और रूस द्वारा किए गए कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं। तो वहीं भारत अभी न्यूट्रल रहने की नीति अपना रहा है। जबकि यूएनएससी में भारत की ओर से इस मामले पर चिंता जताई गई है।