India - Worldworld

रूस और अमेरिका नहीं जीत सकते युद्ध, पुतिन ने दी चेतावनी

काला सागर की घटना पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और ब्रिटेन को आड़े हाथों लिया है। व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। पुतिन ने लाइव कॉल-इन शो में ये बातें कहीं। पुतिन ने कहा कि, ‘काला सागर की घटना में अमेरिका भी शामिल था। घटना के दौरान ब्रिटेन के साथ अमेरिका का विमान निगरानी कर रहा था।’

लेकिन रूस ने इस प्रायद्वीप को अलग कर दिया था। रूस ने डिफेंडर के कदम की निंदा की। इस कदम को भड़काने वाला कहा। साथ ही चेतावनी भी दी। रूस ने कहा कि अगली बार अगर उन्होंने रूस की सेना के संकल्प की परीक्षा लेने का प्रयास किया तो घुसपैठ करने वाले पोतों को निशाना बनाया जा सकता है। वहीं इस घटना के बारे में मॉस्को ने कहा कि 23 जून को शिप ने चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की।

ब्रिटेन के डेस्ट्रॉयर शिप डिफेंडर के रास्ते में वार प्लेन ने बम गिराए, ताकि क्रीमिया प्रायद्वीप के नजदीक से वह शिप बाहर निकल सके। काला सागर की घटना को ब्रिटेन ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। ब्रिटेन ने कहा कि उसके शिप पर गोलीबारी नहीं हुई. और वह यूक्रेन की जल सीमा में था।

पुतिन ने कहा कि यदि रूस ने ब्रिटेन के वार शिप को मार के डूबा भी दिया होता। तब भी तृतीय विश्व युद्ध की संभावना नहीं होती। क्योंकि पश्चिमी ताकतों को पता है कि वैश्विक लड़ाई में वे नहीं जीत सकते हैं। दुनिया के अधिकतर देशों की तरह ब्रिटेन भी क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा मानते हैं।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका ने मिलिशिया से लिया बदला, किया एयरस्ट्राइक

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: