![](/wp-content/uploads/2022/02/IMG_20220204_164234.jpg)
छोटे पर्दे की सबसे महंगी अभिनेत्री है रुपाली गांगुली, जानिए एक एपिसोड के कितना लेती है पेमेंट
लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली, जिनका टेलीविजन शो अनुपमा इन दिनों नंबर 1 शो बना हुआ है, कथित तौर प्रति एपिसोड सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्री बन गईं हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूपाली गांगुली ने 1.5 लाख रुपये प्रति दिन की फीस के साथ शुरुआत की। वहीं अब वे 3 लाख रु प्रति एपिसोड लेने लगी हैं।
हालांकि इस बात की पुष्टि स्टार, प्रोडक्शन हाउस या अभिनेत्री, किसी ने नहीं की है। अनुपमा में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, पारस कलनावत, आशीष मेहरोत्रा, मुस्कान बामने, अरविंद वैद्य, अल्पना बुच, शेखर शुक्ला, निधि शाह और अनघा भोसले हैं। राजन शाही और उनकी मां दीपा शाही द्वारा निर्मित ‘अनुपमा’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
रूपाली ने 1985 में फिल्म साहेब के साथ, महज़ 7 साल की कम उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी। उसके बाद अपने पिता के वेंचर बालिदान में काम किया। उन्होंने 2000 में सुकन्या के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा और संजीवनी और भाभी में भी नजर आ चुकी हैं। बाद में उन्हें साराभाई वर्सेज़ साराभाई, कहानी घर घर की में देखा गया। 2006 में, उन्होंने रियलिटी शो, बिग बॉस सीजन 1 में भाग लिया। उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2 में भी भाग लिया। रूपाली ने एनीमेशन फिल्म दशावतार में 2008 में एक आवाज दी थी।