IndiaIndia - World

सत्ताधारी द्रमुक ने तमिलनाडु के शहरी निकाय चुनाव में मारी बाजी, जानिए कितने प्रतिशत वोटों से हासिल की जीता

तमिलनाडु के शहरी निकाय चुनावों में सत्ताधारी द्रमुक ने मजबूत जीत दर्ज की है। द्रमुक को सबसे अधिक सीटें हासिल हुई हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक की साल 2019 के लोकसभा चुनाव और पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही राजनीतिक ज़मीन खिसकती दिखी।

 

 

मिले 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट

 

 

दरअसल भाजपा ने दक्षिण में कमल खिलाते हुए 300 सीटों पर जीत दर्ज अपनी स्थिति मजबूत की। चुनावों में एमके स्टालिन की सत्ताधारी पार्टी ने अन्नाद्रमुक को मात देते हुए लगभग 60 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। द्रमुक ने निगम वार्डों में 952, नगरपालिका में 2360 और शहरी पंचायतों में 4389 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्रियों पलानीसामी और ओ. पनीरसेल्वम के गृह क्षेत्रों की सीटें भी शामिल हैं। सभी निर्वाचित पार्षदों को 2 मार्च को शपथ दिलाई जाएगी। और मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 4 मार्च को होगा।

 

 

सीएम स्टालिन न जताया आभार

 

 

द्रमुक की इस जीत से साफ हो गया है कि, जनता एमके स्टालिन के नौ महीने के शासन को समर्थन कर रही है। साथ ही दशकों राज करने वाली अन्नाद्रमुक का प्रभाव कम हो रहा है। इधर चुनाव परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, लोगों ने सरकार पर भरोसा जताया है, जनता ने विपक्षियों के उन दावों को नकार दिया, जिसमें कहा गया था कि हमने विधानसभा चुनावों में लोक लुभावने वादे किए, लेकिन कार्य शुरू नहीं किए। 70 फीसदी वादों पर काम शुरू हो चुका है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: