India Rise Special

इस तारीख से उत्तराखंड में शुरू होने जा रही रोडवेज व्यवस्था

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रोडवेज की करीब 300 बसों के अधिग्रहण की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़  रहा है। जिसके चलते परिवहन विभाग ने गुरुवार को रोडवेज बसों को गुरुवार से शुरू करने का फैसला लिया है। इसको लेकर परिवहन निगम प्रबंधन का दावा है कि बुधवार तक सभी बसें वापस आ जाएंगी और गुरुवार से उन समस्त मार्गों पर बसों का संचालन फिर से सुचारू हो जाएगा, जहां अधिग्रहण के चलते बस सेवाएं रोकी गई थी।मंगलवार को चुनाव ड्यूटी 200 बसें लौटी है,  जबकि बाकी अगले दो दिन में लौट आएंगी।

 

 

 

 

दरअसल , प्रदेश में आम चुनाव चलते अर्ध सैनिक व सशस्त्र बलों की डयूटी के लिए रोडवेज बसों को अधिग्रहित किया गया था। इसके साथ साथ पर्वतीय मार्गों पर पोलिंग पार्टी डयूटी में भी रोडवेज बसों को भी लगाया गया था। जिसकी वजह से कुछ मार्गों पर बसों की सेवाएं रोक दी गयी थी। गत आठ फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक इन बसों को अधिग्रहित किया गया था। महाप्रबंधक दीपक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि , ” बसें वापस आनी शुरू हो गई हैं। गुरुवार से सभी सेवाएं सुचारू हो जाएंगी।”

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: