
ऋतु खंडूरी बनी उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर बनी
उत्तराखंड में आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद की शपथ ली। जबकि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी बनायी गयी हैं। उत्तराखंड के इतिहास में ये पहली बार होगा जब किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष पद रहे हैं पुरुष
अब तक विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सिर्फ पुरुष ही संभाल रहे थे। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार सीट से 56 साल की विधायक ऋतु के पिता बीसी खंडूरी 2 बार उत्तराखंड के सीएम रहे हैं। खंडूरी सेना से रिटायर होने के बाद राजनीति में आए थे। मेजर जनरल रैंक से रिटायर हुए खंडूरी को 1982 में अति विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया था। जबकि ऋतु ने 1986 में मेरठ यूनिवर्सिटी के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की।
बेटी ने जीती थी पिता की सीट
2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खंडूरी है जरुरी का नारा दिया था, लेकिन खंडूरी अपनी ही सीट नहीं निकाल पाए। उन्हें कोटद्वार सीट पर सुरेंद्र सिंह नेगी ने हरा दिया। इसके बाद से ही खंडूरी ने राजनीति से दूरी बना ली थी। जिसके बाद उनकी बेटी ऋतु ने राजनीतिक विरासत संभाली। और पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ऋतु ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को हराया।
ऋतु हैं करोड़ों की मालकिन
ऋतु के पास कुल 7.26 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.26 करोड़ रुपये की चल और 4.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। ऋतु ने अपने चुनावी हलफनामे में इसकी जानकारी दी है। ऋतु और उनके पति के पास कुल 5 बैंक खाते हैं। इनमें 77.72 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा ऋतु के पास 40 लाख रुपये के गहने भी हैं।