India Rise Special

अधूरी मांगो को पूरा कराने के लिए राजस्व विभाग कर्मचारियों ने निकाली जनाक्रोश रैली

पिथौरागढ़। राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षकों अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है। जिसके चलते उन्होंने सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली की भी शुरुआत की है। इसके साथ ही अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे है।

 

बीते गुरुवार को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने पिथौरागढ़ में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। जनाक्रोश करने वालो को कहना है कि, ” लंबे समय से राजस्व कर्मी चार सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। पर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से कानूनगो के पदों को एकीकृत नहीं करने, समान कार्य-समान वेतन देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण और राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने और संवर्गीय कर्मियों को उच्चीकृत वेतनमान का लाभ साल 2006 से देने की मांग की है। ”

 

 

 

इस मौके पर सूर्य प्रकाश पांडेय, भूपेंद्र पंत, मनीषा बिष्ट पंवार, पंकज नेगी, तीरथ बिष्ट, शिवेंद्र कुमार, मोहित चंद, पवन चौहान, राहुल परिहार, अनूप सिंह, कविता मिश्रा, कंचन प्रिया, कविता गैड़ा, रितेश चन्याल, प्रमोद कार्की, भूपाल बिष्ट, संजय पंवार, मनीष नेगी, धनी लाल, हिमाद्री जोशी, नवीन पांडेय, चंद्री चंद आदि रहे।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: