India Rise Special

हल्द्वानी के रिटायर्ड शिक्षाधिकारी अराजक तत्वों ने जमकर की पथराव , जानिए क्या है मामला

हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षाधिकारी तारा चंद्र सती के घर आधी रात को अराजक तत्वों ने जमकर पथराव के साथ तोड़फोड़ की है. इस हमले के बाद से बुजुर्ग दंपती राभर दहशत में रहे। यह हमला रात साढ़े 12 बजे किया गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल में जुट गयी है। बिठौरिया विकास नगर निवासी तारा चंद्र सती पूर्व प्राचार्य व खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा से रिटायर्ड हैं।

ये भी पढ़े :- उत्तराखंड के लोक गायक किशन सिंह पवार का निधन , 70 वर्ष में ली अंतिम सांस

पीड़ित शिक्षक ने बताई ये बात 

हमले के बाद पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, ” आये दिन उनके घर के पास अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। नशेडिय़ों को फटकार लगाने पर अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। 20 मई की रात अराजक तत्वों ने घर पर कुछ पत्थर मारे। इसलिए उन्होंने शिकायत पुलिस से नहीं की। सोमवार की रात अराजक तत्वों ने दोबारा उनके घर में जमकर पथराव कर दिया। पथराव से दीवारों में निशान पड़े गए। वहीं घर की चाहरदीवरी में लगे लेंप टूट गए। उनका कहना है कि तीन संदिग्ध नशेड़ी घर के पास आते हैं। उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया है।”

ये भी पढ़े :- पिथौरागढ़ में अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा , मौके पर दो की मौत इतने लोग हुए घायल

पुलिस ने सख्त कार्यवाही का दिया आश्वासन 

अराजक तत्वों द्वारा की गयी पथराव की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी हैं। मुखानी थाना एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि, ”मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उक्त क्षेत्र में मंगलवार से ही पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: