IndiaIndia - World

राहत : मध्य और उत्तर भारत में इस तारीख को पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

दिल्ली : गर्मी और तपन झेल रहे मध्य और उत्तर भारतीयों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग(weather department) के मुताबिक असम, सिक्किम, दक्षिणी पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, मेघालय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं इस बार भी उत्तर भारत के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़े :- उदयपुर में छत गिरने से बड़ा हादसा, 10 लोग दबे, दो ग्राहक समेत 3 की मौत, 7 घायल

दरअसल देश के कई राज्यों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। ऊपर से गर्म हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है। लेकिन अब इस बार झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मानसून आने के आसार हैं। और बारिश शुरू होते ही इस गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, भविष्यवाणी के मुताबिक 15 जून से बारिश शुरू हो सकती हैंबारिश होने से धान, मक्का, कपास, सोयाबीन, गन्ना और मूंगफली की फसल बोने में आसानी होगी।

ये भी पढ़े :- अल-कायदा ने भारत को दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमले की दी धमकी 

मुंबई में गुरुवार को हल्की भारी बारिश हुई। वहीं अब यहां तापमान में गिरावट की संभावना है। सुबह-सुबह भारी बारिश होने से कुछ इलाकों में यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। क्योंकि देश को गर्मी से राहत देने और प्यास बुझाने वाला वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून धीमे-धीमे बढ़ रहा है। यह बीते छह दिनों से स्थिर था। अभी यह कोंकण से कुछ दूर है। इधर दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री पार कर रहा है। इसलिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: