
राहत : बिहार में मानसून ने दी दस्तक, आंधी और झमाझम बारिश की फुहार से मौसम हुआ सुहाना
पटना : लम्वे समय से गर्मी की मार झेल रहे बिहारवासियों को आखिर गर्मी से राहत मिल गयी. बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून ने राजधानी में दस्तक दे ही दी। सामान्य से चार दिनों बाद मानसून की बारिश पटना में शुरू हुई है। 13 जून को ही पूर्णिया के रास्ते दक्षिण पश्चिम मानसून ने बिहार में आगमन हुआ। जिसके साथ ही राज्य के विभिन्न जगाहों पर मानसूनी बारिश हुई है. लेकिन शनिवार को राजधानी में भी मानसून की बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही गर्मी से परेशान राजधानी वासियों को बड़ी राहत मिली है।
ये भी पढ़े :- Agnipath Protest : युवाओं के साथ मजाक कर रही है सरकार :- राकेश टिकैत
मौसम वैज्ञानिकों ने दी ये जानकारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि, ”अगले एक सप्ताह तक इसी तरह बारिश होती रहेगी। शनिवार की सुबह से ही राजधानी के वातावरण में मानसून के बादल उमड़ने लगे थे। दोपहर बाद राजधानी के मौसम में काफी बदलाव शुरू हो गया। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। प्रदेश में 30 सितंबर तक मानसून की बारिश होती है। मानसून के दौरान राजधानी में लगभग 1000 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की जाती है।”