
राहत : मौसम विभाग ने जताई दिल्ली में बारिश की संभावना, जानिय अन्य राज्यों का मौसम पूर्वानुमान
नई दिल्ली : इन दिनों भारत के अलग-अलग राज्यों में जारी हीटवेव से बहुत जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर-भारत में बहुत जल्द बारिश होने की संभावना है। तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल। मौसम विभाग की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की पूरी उम्मीद है। इसी के साथ आज यहां पर न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
वहीं गुजरात में आज मौसम विभाग की माने तो आंधी-तूफान के आने की पूरी संभावना है। इसी के साथ आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। जबकि दूसरी ओर मध्य प्रदेश में आज बारिश होने की पूरी उम्मीद जताई गई है। इसी के साथ यहां पर आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
ये भी पढ़े :- उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भाजपा में हुए शामिल
इसके साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ का आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं बिहार में आज बादल पूरी तरह से छाए रहेंगे। इसी के साथ यहां पर आज के दिन न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
इन राज्यों में आज बारिश के आसार
वहीं मौसम विभाग की माने तो आज कई राज्यों में भारी बारिश होने की पूरी उम्मीद है। इसी के साथ आज मध्य प्रदेश के अलावा कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़ के अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान और झारखंड में बारिश होने की पूरी उम्मीद है।