IndiaIndia - World
मुंबई में खराब हुआ रिलायंस जियो का नेटवर्क, यूजर्स को इन दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना
भारत का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो के नेटवर्क मुंबई टेलीकॉम सर्कल में डाउन हैं। मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई एरिया में जियो की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद हो गई हैं।
इस बीच लोगों ने बताया है कि रिलायंस जियो के नंबरों से आने वाली कॉलें कनेक्ट नहीं हो पा रही हैं। ट्विटर (Twitter) पर कई Jio यूजर्स ने बताया है कि वे इस समय अपने Jio नंबरों से कोई सेल्युलर कॉल नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच नॉन-Jio नंबर वाले लोगों को कॉल पैच करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
वहीं सूत्रों की माने तो जियो ने कथित तौर पर मुंबई में नेटवर्क को बंद कर दिया है। बहरहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह ब्रेकडाउन किस वजह से हुआ। इस संबंध में रिलायंस जियो की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।