India Rise Special

रेखा आर्य के पति ने गणेश गोदियाल को भेजा 5 करोड़ का नोटिस

मीडिया में गणेश गोदियाल द्वारा अपने खिलाफ की गई बयानबाजी के आधार पर रेखा आर्य के पति ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को मानहानि का नोटिस भेजा। उनके द्वारा 5 करोड़ का नोटिस भेजा गया है। फेसबुक पेज के जरिये रेखा आर्य ने ये जानकारी दी।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरधारी लाल साहू ने अपने वकील के माध्यम से ये नोटिस भेजा। उन्होंने गणेश गोदियाल को कहा कि इसका फैसला कोर्ट करेगा कि वो अपराधी है या नहीं। उनको न्यायाधीश बनकर अपना फैसला सुनाने की जरूरत नहीं है। गणेश गोदियाल ने गिरधारी को आत्मसमर्पण करने को कहा था। साथ ही इसी आधार पर रेखा आर्य के इस्तीफ़े की भी मांग उठाई थी।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि गणेश गोदियाल और उनकी पार्टी मीडिया ट्रायल के बहाने बीजेपी पर वार कर रहे है। मुकदमे से पहले ही उन्हें दोषी करार किया जा रहा है। साथ ही अखबार में उनके खिलाफ अजीब तरह की बयानबाजी की जा रही हैं।

साथ ही गिरधारी ने कहा कि उनके इन बयान से उनकी पत्नी जो कि एक कैबिनेट मंत्री है की छवि खराब हो रही है। कांग्रेस द्वारा बड़ी घटिया राजनीति की जा रही हैं।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की कई बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या है खास

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: