TrendingUttar Pradesh

पढ़ें योगी सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां की बारे में….

भाजपा नीत गठबंधन की सरकार के दोबारा सत्ता में आने के 100 दिन के कार्यकाल की पहली प्रेस वार्ता में आने पर सबका स्वागत किया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने खुद अपनी सरकार के सौ दिनों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और सरकार की उपलब्धियां बताई। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भाजपा को जनता जनार्दन से मिले आशीर्वाद पर धन्यवाद ज्ञापित किया और भाजपा नीत गठबंधन की सरकार के दोबारा सत्ता में आने के 100 दिन के कार्यकाल की पहली प्रेस वार्ता में आने पर सबका स्वागत किया।
कांग्रेस मुक्त विधानपरिषद
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और निर्देशन में उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत देकर विश्वास जताया है, और यह विश्वास निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विधानसभा के बाद विधानपरिषद के चुनाव हुए 36 में से 33 सीट पर जीत हुई, विधानपरिषद का सदन पहली बार कांग्रेस मुक्त हो गया, इसके बाद दो लोकसभा चुनाव भी सम्पन्न हुए, पूर्वी और पश्चिमी यूपी की दोनों सीटें रामपुर व आजमगढ़ दोनों सीटों पर भाजपा को आशीर्वाद मिला। प्रधानमंत्री के बेहतर समन्वय का परिणाम है, जिसके कारण जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है ।
भाजपा ने यूपी में रचा इतिहास
उत्तर प्रदेश के इतिहास में 37 वर्ष बाद ये समय आया कि एक सरकार को दोबारा प्रचंड बहुमत मिला, और किसी मुख्यमंत्री ने 5 वर्ष सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा किया। उत्तर प्रदेश देश की आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य है, प्रधानमंत्री कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं, उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था में बेहतर कर सकता है। हमारा दूसरा कार्यकाल जो जनता ने दिया है, हम उस यात्रा को नई उड़ान के साथ पूरा कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण है। हमने दोबारा आने के बाद पूरी व्यवस्था को दस सेक्टर में बांटकर कार्य शुरू किया, मंत्रियों ने प्रजेंटेशन स्वयं बनाया और मंत्रिमंडल के सामने समीक्षा हुई।
तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को हमारे 18 मंत्री समूहों ने सभी कमिश्नरी में कैम्प किया, जनपद स्तर, ग्राम स्तर तक गए, जनता चौपाल के कार्यक्रम के आयोजन हुए। मंत्री समूह अब तक दो-दो कमिश्नरी का भ्रमण कर चुके हैं। ये सारे कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए टीमवर्क की तरह काम किये जा रहे हैं। हमने 5 वर्ष के कार्यक्रम के संदर्भ ने 100 दिन की प्रगति को प्रस्तुत कर रहे हैं। हमने तकनीकी का उपयोग किया, पहली बार सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-पेंशन कार्यक्रम लागू किया, देश का पहला राज्य बना। ई-विधान लागू हुआ,आखिर सत्र इसी कार्यक्रम पर आयोजित हुआ, राष्ट्रपति का दोनों सदनों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ये 100 दिन के भीतर कार्य हुए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: