![](/wp-content/uploads/2021/07/ranchi-dm.jpg)
रांची में जल्द बनेंगे मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर, बुजुर्गों को होगा ये फायदा
इतना ही नहीं बुजुर्गों को मदद के लिए हेल्पर की भी यहां नियुक्ति की जाएगी।
झारखंड़ की राजधानी रांची में मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे, जो पूरी तरह बुजुर्गों के लिए होगा। यहां व्हील चेयर से लेकर, पीने के लिए पानी के साथ बैठने की व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं बुजुर्गों को मदद के लिए हेल्पर की भी यहां नियुक्ति की जाएगी।
यह सुविधा रांची के दो केंद्रों पर विकसित की जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि वे दो केंद्र कौन होंगे। उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने बताया कि ये केंद्र शहर के बीच में होंगे और यहां हर रोज 500 बुजुर्गों का टीकाकरण कराया जाएगा। संबंधित पदाधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
95-96 फीसदी टीकों का हो रहा है इस्तेमाल
उप विकास आयुक्त विशाल सागर के मुताबिक, रांची जिला में टीकाकरण कार्य बेहतर तरीके से चल रहा है। वैक्सीन के जितने डोज रांची को उपलब्ध कराये जा रहे हैं उनका लाभ जल्द से जल्द लोगों को मिल रहा है। उन्होंने केन्द्रों पर टीकाकरण कार्य की शुरुआत ससमय सुनिश्चित करने का निदेश दिया। डीडीसी से कहा कि मोबाइल वैन के माध्यम से कहां-कहां वैक्सीनेशन किया जाना है संबंधित बीडीओ और एमओआईसी इसकी जानकारी दें, उन्होंने मनरेगा साइट पर भी मोबाइल वैन के माध्यम से वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया है।
कोविड जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश
कोविड-19 जांच की समीक्षा करते हुए DC छवि रंजन ने सैंपल कलेक्शन बढ़ाने के साथ जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। DC ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में ट्रूनेट मशीन से जांच की क्या स्थिति है, इसकी रिपोर्ट एडीएम लाॅ एंड ऑर्डर को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर आनेवाले यात्रियों के जांच को लेकर DC ने एसडीओ रांची से जानकारी ली।