![](/wp-content/uploads/2021/07/06_07_2021-ramesh-bais_21803841_13711275-650x470.jpg)
Jharkhand के नए राज्यपाल होंगे रमेश बैस, सात बार सांसद रहकर बनाया है रिकॉर्ड
Jharkhand: दिल्ली में सियासी हलचल तेज है मंत्रीमंडल का विस्तार होने वाला ऐसे में कई राज्यों के राज्यपाल बदले जा रहें हैं इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल बदल दिये गए हैं।
झारखंड (Jharkhand) के नए राज्यपाल रमेश बैस नियुक्त किए गए हैं। रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके है । वे वर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे, 17 मई 2020 को ही मुर्मू का कार्यकाल समाप्त हो गया था। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झारखंड के राज्यपाल के पद पर रमेश बैस की नियुक्ति की।
रमेश बैस जल्द ही झारखंड आएंगे और राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बता दें बैस झारखंड के दसवें राज्यपाल होंगे। वे पांच साल या राष्ट्रपति की इच्छा तक झारखंड के राज्यपाल बने रहेंगे।
रमेश बैस को जुलाई 2019 में त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी रमेश बैस रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने लगातार छह बार लोकसभा पहुंचने का कीर्तिमान बनाया था। सबसे पहले वे वर्ष 1989 में नौवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे।
इसके बाद 11वीं से 15वीं लोकसभा तक लगातार सदस्य निर्वाचित हुए। बैस अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी पर्यावरण व वन राज्य मंत्री रहे हैं। केंद्र में उन्होंने रासायनिक एवं उर्वरक, सूचना एवं प्रसारण, खान, पर्यावरण एवं वन जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है।
बीजेपी के एक्टिव सदस्य रहे बैस के राजनीतिक करियर की शुरुआत रायपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में हुई थी। बाद में ये 1980 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इन्हें मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद संभालने का भी मौका मिला। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा तथा लोकसभा में कई कमेटियों में भी शामिल होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
रमेश बैस की रुचि खेल, खेती-खलिहानी और बागवानी में है। वे छत्तीसगढ़ आर्चरी ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वर्ष 1992 में मध्य प्रदेश सीड्स एंड फार्म डवलपमेंट काॅरपोरेशन के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वुड क्राफ्ट, पेंटिंग तथा इंटीरियर डेकोरेशन में भी उनकी रुचि है।
यह भी पढ़ें :Jharkhand: कोरोनाकाल में बढ़ी सरकार की कमाई, पहली तिमाही में आए 3649 करोड़