Entertainment

बॉलीवुड की इस अभिनेत्री से विवाह करने जा रहे है राजकुमार राव, इस तारीख को है शादी

मुम्बई। बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से शहनाई गूंजने जा रही है। यूँ तो अक्सर ही बॉलीवुड हस्तियो की शादी की बात उड़ती है और फिर बात ठंडी पड़ जाती है। लेकिन इस बार सच में बॉलीवुड का एक जोड़ा शादी के बंधन में बंधने को तैयार है।

जैसा कि आप को भी पता ही है राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को काफी पसंद करते है। दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को डेट भी कर रहे है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी फोटो भी शेयर करते ही रहते है। ऐसे में खबर आई है कि ये दोनों अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। दोनों ही बहुत जल्द एक दूसरे के होने वाले है।

शादी की तारीख आई सामने 

एक समाचार पत्र के मुताबिक, राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है ये दोनों 10 नवम्बर को शादी करने वाले है।। इस शादी समारोह में उनके क्लोज फ्रेंड और कुछ रिश्तेदार ही शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार फंक्शन में करीबी लोग ही शामिल होंगे।

इतने सालों से लिव इन मे रह रहे है राजकुमार और पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा लम्बे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं । इन दोनों एक साथ सिटीलाइट फ़िल्म भी की थी। अक्सर दोनों वेकेशन की पिक्स अपने फैन्स के साथ शेयर भी करते है। उनके फैंस भी उनकी जोड़ी को ढेर सारा प्यार देते है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: