
राजस्थान : राष्ट्रपति मुर्मू ने नवनिर्मित ट्रांसमिशन प्रणाली का किया उद्घाटन
भारत सरकार ने अक्षय ऊर्जा एकीकरण के लिए विभिन्न अंतर-राज्य ट्रांसमिशन प्रणाली विकसित करने की योजना बनाई है।
राजस्थान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के भादला, फतेहगढ़ और बीकानेर क्षेत्रों में 8.9 गीगा वाट सौर ऊर्जा वितरण के लिए नवनिर्मित ट्रांसमिशन प्रणाली का उद्घाटन किया।
इस दौरान जयपुर के राजभवन में आयोजित समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान सरकार, केंद्र सरकार और पावर ग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। देश में बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा के ग्रिड एकीकरण का काम हो रहा है, और तेज गति से ऊर्जा वितरण का काम भी चल रहा है।
रुड़की की बिटिया के लिए फ़रिश्ता बने अक्षय कुमार, इलाज के लिए दिए इतने लाख रुपए
बताया जा रहा है कि, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया कंपनी इसका निर्माण करेगी। वहीं 2030 तक 500 गीगा वाट से अधिक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा उत्पादन क्षमता की परिकल्पना की गई है। भारत सरकार ने अक्षय ऊर्जा एकीकरण के लिए विभिन्न अंतर-राज्य ट्रांसमिशन प्रणाली विकसित करने की योजना बनाई है।