
राजस्थान : आमेर महल में महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
जयपुर के आमेर महल में महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले एक शख्स को पकड़ा गया। ये शख्स महिलाओं और युवतियों का शातिर तरीको से वीडियो बनाता था। महल में रंगे हांथों पकड़े जाने के बाद शख्स माफी मांगने लगा। युवक कई तरीको से देश विदेश की लड़कियों के वीडियो बनाता था। पहले तो वो स्कर्ट पहनी युवतियों को ढूंढता था फिर उनके नज़दीक जाकर जूते बांधने के बहाने से युवतियों के वीडियो बनाता था।
जयपुर के आमेर महल में रंगे हाथों पकड़े गए इस सिरफिरे युवक के मोबाइल में ऐसी कई क्लिप्स मिली हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि महिलाओं को पता भी नहीं चलता था कि उनका वीडियो बन रहा है। आरोपी का नाम सुरेश है जो राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है। 34 वर्ष का यह युवक वीडियो बनाने के लिए पर्यटक स्थलों पर घूमा करता था। पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश के अनुसार आरोपी आमेर की जेल में बन्द है।
रिपोर्ट के मुताबिक, युवक रोज़गार के लिए फाइनेंस का काम करता है। सोमवार को वह आमेर महल की पर्यटक महिलाओं के आस पास घूम रहा था। वह चालाकी से बार-बार जूते की लेस बांधने के बहाने स्कर्ट पहनी युवतियों के पास जा कर बैठ जा रहा था। महल की ही एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल प्रेमलता ने सुरेश को रंगे हांथों पकड़ा। इसके बाद डीसीपी सुनीता मीणा ने सभी पर्यटक महिलाओं को सावधान रहने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि, अगर कोई भी शख्स आपके आस पास बार बार घूमे तो तुरंत सावधान हो जायें।