![](/wp-content/uploads/2021/06/राजस्थान-अनलॉक.jpg)
राजस्थान हुआ अब अनलॉक, 3 महीने बाद पुष्कर-अजमेर पहुंचे लोग
राजस्थान में अनलॉक के बाद मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे समेत अन्य सार्वजनिक स्थान खोलें। ढाई महीनों से बंद पड़े धार्मिक स्थलों को खुलते देखकर श्रद्धालुओं के चेहरे पर दौड़ी खुशी की लहर।
जयपुर। देश में कोरोना का बढ़ता प्रकोप थमता हुआ नजर आ रहा है। लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अब वापस पटरी पर लौट रही है। ऐसे में कई राज्यों में करोना के नए केस 100 से भी कम हो गए हैं। जिनको नजर में रखते हुए उन प्रदेशों के सरकार अपना कदम और अनलॉक की तरफ बढ़ाते हुए धार्मिक और सामाजिक जनों को कुछ छूट के साथ आज से खोलने की अनुमति दे दी है।
इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आज राजस्थान में अनलॉक के बाद मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों को खोल दिया गया है। गौरतलब है कि करीब ढाई महीनों से बंद पड़े धार्मिक स्थलों को खुलते देखकर श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
वही राजस्थान के पुष्कर ब्रह्मा मंदिर का द्वार आज सुबह-सुबह खोल दिया गया। लोग दर्शन करने के लिए मुख्य द्वार पर पहुंच कर लोगों ने भगवान का दर्शन किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ब्रह्मा मंदिर विश्राम के दौरान दर्शन बंद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर को खोला जाएगा।
इसी तरह, सांवलिया सेठ मंदिर में शाम 4 बजे तक दर्शन होंगे। यहां सिर्फ उन्हीं श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। जिनको वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इसी तरह, अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह को जियारत के लिए 28 जून को सुबह 5 बजे से खोला गया। यहां भी फूल और चादर चढ़ाने की मनाही है। दरगाह नाजिम अशफाक हुसैन ने बताया कि दरगाह में मौजूद रहने वाले खादिम जो दरगाह जियारत कराते है, उनके लिए कम से कम एक डोज लगाया जाना अनिवार्य है। इसके बिना वे दरगाह जियारत नहीं करा सकेंगे। इसके लिए भी व्यवस्थाएं की गई है।